देवनगर धान खरीदी केंद्र में मनमानी, किसानों से अतिरिक्त धन वसूली की शिकायत

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर। देवनगर धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रबंधन की मनमानी के कारण किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का आरोप है कि प्रत्येक बोरी में 41 किलो 200 ग्राम से 300 ग्राम तक अतिरिक्त धान लिया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। इसके अलावा मजदूर (लेबर) उपलब्ध नहीं होने से किसान खुद ही बोरी भरने, तौल कराने और ढुलाई जैसी मजदूरी करने को मजबूर हैं, जबकि यह कार्य केंद्र प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

किसानों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में भी केंद्र पर अलाव की व्यवस्था नहीं है, जिससे किसान घंटों तक परेशान होकर इंतजार करने पर मजबूर हैं। शिकायत है कि फर्दी पर लेबर उपलब्ध कराने का दावा तो किया जाता है, लेकिन व्यवहार में लेबर केंद्र पर मौजूद नहीं रहता, जिससे आवश्यकता पड़ने पर किसान स्वयं श्रम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं पाते।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि केंद्र की जांच कराई जाए और मनमानी पर रोक लगाई जाए, ताकि सुचारू रूप से धान खरीदी हो सके।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *