देर रात भारी वाहनों पर की गई कार्यवाही

1 Min Read
Advertisement

14 भारीवाहन, 17 मध्यम वाहनों पर एम व्ही एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

32500 हजार रुपए किया गया जुर्माना

दुर्घटनाओं को रोकने एवम् जिले के यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक एवम यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी वाहनों के चालकों का ब्रेथ अनालाइजार से चेकिंग कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इस तारतम्य में जगह बदल बदल कर प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आज रात्रि को सेमरा तिराहा में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री श्याम सिदार के द्वारा भारी वाहनो को चेक किया गया जो 14 वाहनों से एम व्ही एक्ट के तहत 24,500 रुपए जुर्माना किया गया। इसी प्रकार यातायात की टीम के द्वारा 17 छोटे, बड़े वाहनों को चेक कर 8000 रुपए जुर्माना किया गया। वाहन चालकों को लगातार समझाइस दी जा रही है कि सीट बेल्ट, हेलमेट लगाकर चलें तथा नशे में वाहन बिल्कुल न चलाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *