दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

चौकी रघुनाथपुर/थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 13/06/25 को चौकी रघुनाथपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ढोढ़ाडीह थाना कमलेश्वरपुर निवासी पावेल कुजूर प्रार्थिया की नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 122/25 धारा 65(1) बी. एन. एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4(2), 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम पावेल कुजूर आत्मज रामसेवक कुजूर उम्र 21 वर्ष साकिन ढोढ़ाडीह थाना कमलेश्वरपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक आर.एन.पटेल, आरक्षक राकेश एक्का, इदरीश खान, उमेश खुटिया, बहादुर एक्का, दिनेश मिंज सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *