दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता दिनांक 02/06/25 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता का जानपरिचय वर्ष 2017 मे ग्राम बेलजोरा थाना सीतापुर निवासी विशाल कुमार लकड़ा से हुआ था, जानपहचान के बाद बातचीत होता था दोनों एक दूसरे कों पसंद करते थे, कि माह फ़रवरी 2017 मे आरोपी विशाल कुमार लकड़ा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 211/25 धारा 69 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम विशाल कुमार लकड़ा आत्मज कुंवर सांय लकड़ा उम्र 30 वर्ष साकिन बेलजोरा थाना सीतापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास, आरक्षक दिलबोधन, सेवक, सैनिक रमेश अगरिया सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *