दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 जुआरी गिरफ्तार, 11.30 लाख रुपये सहित ताश-मोबाइल जब्त

By
Advertisement


दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गया नगर कोस्टा तालाब के पास भागवत देशमुख के मकान में चल रहे बड़े जुआ-सट्‌टा अड्डे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 40 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

04 ताश की गड्डियां,

43 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 2.05 लाख रुपये)

तथा 9,25,200 रुपये नगद,
कुल मिलाकर 11,30,200 रुपये का माल जब्त किया। पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष की गई।


कैसे हुई कार्रवाई?

दिनांक 17 नवंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि गया नगर स्थित भागवत देशमुख के घर पर बड़ी संख्या में लोग ताश-पत्ती से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की घेराबंदी की और रेड की। रेड के दौरान 39 जुआरी जुआ खेलते हुए पकड़े गए, जबकि कुल 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सभी आरोपियों के पास से नगद राशि और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी एवं जब्त राशि

पुलिस ने कुल 39 प्रमुख आरोपियों के पास से अलग-अलग राशि और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनमें बोरसी, केलाबाड़ी, पोटियाकला, गंजपारा, राजीव नगर, अर्जुंदा, पुलगांव, मोहन नगर, भिलाई नगर सहित विभिन्न इलाकों के लोग शामिल हैं।

सबसे अधिक राशि युकेश्वर खरे के पास से 35,000 रुपये,
जबकि अजय दिवान, कमेश्वर निषाद, बाबा गुप्ता, भागवत देशमुख सहित कई आरोपियों के पास से 30,000–40,000 रुपये तक नगद बरामद हुए।

मुख्य आरोपी

कार्रवाई के केंद्र में रहा मकान भागवत देशमुख (उम्र 63 वर्ष) का है, जिसके घर में यह जुआ-सट्‌टा चल रहा था। उसके पास से भी 40,000 रुपये नगद जब्त किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *