दिवंगत पंचायत सचिव की पत्नि श्रीमती संतोषी को मिली 05 लाख की सहायता राशि

1 Min Read

बलरामपुर । शासन स्तर से एक्सिस बैंक में सभी ग्राम पंचायत सचिवों का सैलरी खाता के लिये एमओयू किया गया था। जिसके तहत जिले में कार्यरत पंचायत सचिवों का सैलरी खाता एक्सिस बैंक में खोला गया था। इसमें एक्सिस बैंक द्वारा खाताधारी के नॉमिनी को 30 लाख दुर्घटना मृत्यु बीमा एवं 5 लाख का सामान्य मृत्यु बीमा दिए जाने का प्रावधान है।

इसी प्रावधान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के द्वारा नॉमिनी श्रीमती संतोषी कुशवाहा को प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत कोटराही सचिव स्व. सुखदेव कुशवाहा जिनका सैलरी खाता एक्सिस बैंक में खोला गया था।

जिसके तहत उनकी सामान्य मृत्यु उपरांत 5 लाख की सहायता राशि जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने पत्नि श्रीमती संतोषी को प्रदान की। इस अवसर पर एक्सिस बैंक रामानुजगंज शाखा प्रबंधक सुनील कुमार, शासकीय रिलेशनशिप मैनेजर अंबिकापुर संभाग श्री रविन्द्र पाल मौजूद रहे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *