दशको पुरानी शत्रुता को लेकर एक युवक पर चली कारतूस

By
Advertisement
Advertisement

फिलहाल घायल युवक चिकित्साधीन अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।


प्राप्त सूचना के अनुसार बीतेकल सुबह करीब 9 बजे राउरकेला के ट्रैफिक गेट बाजार स्थित ऑटो रिक्सा स्टैंड के पास अभेश राय नामक युवक पर कुछ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कारतूस दाग दी।

कारतूस अभेश के पीठ पर लगी है, घटना स्थल से वह किसी तरह भाग कर अपनी  जान बचाने में सफल रहा, घायल युवक के परिजन और घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने उसे फौरन राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात , मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे, बेहतर चिकित्सा हेतु इस्पात जनरल अस्पताल में स्थानांतरण कर दिया गया है ,

जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, प्लांट साइट पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, और एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए राउरकेला पुलिस जोन टू के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी निर्मल महापात्र ने कहा है कि यह  पुरानी रंजिश का मामला है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा,

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *