दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 5 किलो का प्रेशर कंटेनर IED बरामद कर मौके पर किया गया नष्ट

By
Advertisement
Advertisement

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा | 04 जनवरी 2026

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। शनिवार सुबह सातधार और मालेवाही के बीच रोड डी-माइनिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने करीब 5 किलोग्राम वजन का प्रेशर कंटेनर IED बम बरामद किया, जिसे सुरक्षा मानकों के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

संयुक्त बल द्वारा चलाया जा रहा था डी-माइनिंग अभियान

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 जनवरी 2026 को सुबह करीब 09:00 बजे सीआरपीएफ कैंप सातधार से द्वितीय कमान अधिकारी विक्रांत वर्मा के नेतृत्व में सीआरपीएफ 195 बटालियन की यंग प्लाटून तथा थाना मालेवाही से जिला बल की संयुक्त टीम रोड डी-माइनिंग ड्यूटी पर रवाना हुई थी।

जंगल किनारे छिपाकर लगाया गया था IED

डी-माइनिंग कार्यवाही के दौरान सातधार और मालेवाही के मध्य सड़क किनारे जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया एक पुराना प्रेशर कंटेनर IED बम सीआरपीएफ की बीडीएस (Bomb Disposal Squad) टीम द्वारा डिटेक्ट किया गया।

BDS टीम ने मौके पर किया सुरक्षित विस्फोट

IED की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र सीआरपीएफ की बीडीएस टीम ने सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए बम को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी

मामले में थाना मालेवाही पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नक्सल विरोधी अभियानों को और तेज किया गया है।


Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *