थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे कुल 03 आरोपी किये गए गिरफ़्तार

2 Min Read
Advertisement

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 11000/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते किये गए जप्त

सोनतराई कोठीपहाड़ मे सड़क किनारे सार्वजानिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 16/04/25 कों थाना सीतापुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि सोनतराई कोठीपहाड़ मे सड़क किनारे पेड़ के निचे सार्वजानिक स्थान मे कुछ व्यक्ति तास पत्ती से रुपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर कुल 03 आरोपियों कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया,आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) पप्पू सोनी पिता स्व. विजय शंकर सोनी उम्र 35 वर्ष साकिन पुराना बस्ती सीतापुर

(02) अश्वनी दास पिता अमर दास उम्र 59 वर्ष साकिन सोनतराई मेन रोड़ सीतापुर (03)इरफ़ान खान पिता अब्दुल खान उम्र 38 वर्ष साकिन सोनतराई सीतापुर का होना बताये आरोपियों के कब्जे से कुल 11000/- रुपये नगद एवं ताश का 52 पत्ता जप्त किया गया हैं,

आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 148/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रति.अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रघुराम भगत, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह,सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता,आरक्षक मनोहर पैकरा, धनकेश्वर यादव उमेश गुप्ता, सैनिक विनायक लकड़ा रमेश अगरिया सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *