थाना लखनपुर एवं थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों कों नवीन क़ानून के प्रति किया गया जागरूक

2 Min Read
Advertisement

छात्र छात्राओं कों महिला सम्बंधित अपराध, पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम अभ्याक्ति ऐप के बारे मे दी गई विस्तृत जानकारी

ग्रामीणों कों नवीन कानूनों मे प्रदत्त सुविधाओं जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर के बारे मे जानकारी देकर किया गया जागरूक

पुलिस टीम द्वारा छात्र छात्राओं से रूबरू होकर साइबर अपराध एवं यातायात के नियमो की दी गई जानकारी

नवीन कानूनों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं छात्र छात्राओं कों विधिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानो से अवगत कराने हेतु महिला थाना, लखनपुर एवं थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उर्सुलाइन स्कूल, शासकीय कन्या स्कूल लखनपुर, साप्ताहिक बाजार धौरपुर, ग्राहक सेवा केंद्र,

बालक आश्रम पहुंचकर छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों से रूबरू हुए, साथ ही छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों कों जागरूक करने नाबालिग एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई, एवं नवीन क़ानून मे प्रदत्त सुविधाओं जीरो-एफआईआर एवं ई-एफआईआर के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा छात्र छात्राओं कों नवीन कानूनों मे नाबालिग एवं महिला सम्बन्धी अपराधों मे कड़े प्रावधान होना बताया गया, साथ ही पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी महिला सुरक्षा सम्बन्धी ऐप अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप उपयोग करने की समझाईस दी गई, साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओ की सुरक्षा सम्बन्धी प्रावधान के बारे मे जानकारी दी गई।

छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को साइबर अपराध के बारे मे जानकारी दी गई एवं ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन करने पर सजग रहने की समझाईस दी गई, किसी भी प्रकार के झांसे/बहकावे में ना आकर साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताये गए, पुलिस टीम द्वारा जागरूकता अभियान के तहत छात्र छात्राओं को यातायात के नियमो का पालन करने के साथ साथ करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।



कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज,थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक आर.एन.पटेल एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिका एवं काफी संख्या मे छात्र छात्राएं एवं आस पास के ग्रामीण शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *