चोरी के तीन प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

By
Advertisement
Advertisement

➡️नाम स्थाई वारंटी: रामानंद उर्फ तातु पिता हेनू यादव उम्र 25वर्ष निवासी आदर्श नगर कुनकुरी

➡️ गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में जिले के सभी फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान के तहत् सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
➡️इसी तारतम्य में थाना कुनकुरी की एक पुलिस टीम अपने क्षेत्रांतर्गत फरार आरोपी जिनके विरुद्ध न्यायलय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया है, उन्हें पता साजी कर पकड़ने हेतु लगाया गया है।
➡️इसी क्रम में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत चोरी के तीन प्रकरण में आरोपी रामानंद उर्फ तातु पिता हेनू यादव उम्र 25वर्ष निवासी आदर्श नगर कुनकुरी, काफी अर्से से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायलय द्वारा तीन अलग अलग प्रकरणों में तीन स्थाई वारंट जारी किया है, उसकी पुलिस के द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त स्थाई वारंटी रामानंद उर्फ तातू कुनकुरी के सुख बासु पारा में छिपा हुआ है, जिस पर कुनकुरी पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल सुख बासु पारा में जाकर फरार आरोपी स्थाई वारंटी रामानंद को पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर स्थाई वारंटी रामानंद दीवाल कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस की टीम के द्वारा पीछा कर काफी मशक्कत के बाद धर दबौचा गया।
➡️फरार स्थाई वारंटी रामानंद उर्फ तातु उम्र 25 वर्ष को चोरी के तीन प्रकरण, जिसमे भादवि 458,380 के एक प्रकरण तथा भादवि के 379,34 के दो प्रकरण में स्थाई गिरफ्तारी वारंट पर न्यायलय पेश किया गया है।
➡️फरार स्थाई वारंटी की पता साजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक श्री सुनील सिंह, उप निरीक्षक श्री संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक श्री दलेश्वर यादव, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, भूपेंद्र यादव, ओमप्रकाश पैकरा, व नीरोज कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि सभी थानों में स्थाई वारंट तामील के लिए विशेष टीम बनाई है, इसी कड़ी में कुनकुरी पुलिस के द्वारा एक स्थाई वारंटी को पकड़ा गया है, स्थाई वारंट के तामील हेतु अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *