थाना लखनपुर अंतर्गत अमेरा कोयला खदान से कोयला चोरी किये जाने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सरगुजा पुलिस द्वारा कुल 33 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे एवं उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे 50 से अधिक की संख्या मे तैनात पुलिस टीम द्वारा तड़के सुबह चलाया गया अभियान

मामले मे संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु अनावेदको कों गिरफ्तार कर की गई बाउंडओवर की कार्यवाही

कोयले की अवैध तस्करी रोकने सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार की जायगी कार्यवाही ग्रामीण खदान मे ना जाये एवं कोयला चोरी जैसी घटनाओ मे शामिल ना हो

थाना लखनपुर स्थित अमेरा कोयला खदान मे ग्रामीणों द्वारा काफी संख्या मे खदान मे प्रवेश कर संगठित होकर कोयले की चोरी एवं तस्करी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थीं, तथा खदान सुरक्षा कर्मी द्वारा रोक टोक किये जाने पर ग्रामीण कोयला तस्करो के बचाव मे एकत्र होकर गाली गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, जिससे खदान सुरक्षा कर्मी डर भय से कोयला तस्करो कों रोक पाने मे असमर्थ हो जाते हैं,

मामले कों संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) द्वारा कोयला चोरी एवं तस्करी के मामले मे पुलिस टीम कों मौक़े पर जाकर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे आज दिनांक तड़के सुबह अभियान चलाकर उप पुलिस अधीक्षक श्री एम. आर. कश्यप के नेतृत्व मे 50 पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 33 व्यक्तियों (15 अनावेदक पुरुष एवं 18 अनावेदक महिला)कों खदान क्षेत्र से पकड़ा गया हैं,

उपरोक्त व्यक्तियों कों संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु पकड़कर गिरफ्तार कर थाना लाया गया, मौक़े से कुल 25 मोटरसायकल एवं 40 साइकिल जप्त किया गया हैं, एवं मौक़े से अनावेदको के कब्जे से कुल 1.5 टन कोयला किमती 15000/- रुपये बरामद किया गया हैं, अनावेदको के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना लखनपुर मे धारा 170/126,135 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही करते हुए अनावेदको के विरुद्ध इस्तगासा माननीय कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया हैं, मामले मे आरोपियों के विरुद्ध बाउंडओवर की कार्यवाही भी की जा रही हैं।

सरगुजा पुलिस खदान क्षेत्र के आसपास निवासरत ग्रामीणों से अपील करती हैं कि ग्रामीण कोयला खदान मे बिना वैध अनुमति प्रवेश ना करें, कोयला चोरी एवं तस्करी मे मामलो मे शामिल ना रहे, ऐसे प्रकरणों मे सरगुजा पुलिस द्वारा सख़्ती के साथ कार्यवाही की जायगी,

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, थाना प्रभारी उदयपुर कुमारी चंद्राकर, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, उप निरीक्षक भदर साय, चौकी प्रभारी कुन्नी सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक पन्नालाल, महिला आरक्षक करुणानिधि, फूलशिता, शिला मिंज आरक्षक वन्दे केरकेट्टा, दशरथ राजवाड़े, प्रवीण, सहित पुलिस स्टाप सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *