थाना बगीचा पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

By
Advertisement
Advertisement

पति ही निकला अपनी पत्नी का हत्यारा

नशे की हालात में मामूली विवाद पर पत्थर से वारकर, कर दी पत्नी की हत्या

मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुआपानी सुलेशा का

आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में, हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(2), 298के तहत अपराध पंजीबद्ध

नाम आरोपी:-ढुलू राम, उम्र 45 वर्ष, निवासी महुआ पानी, सुलेशा, थाना बगीचा, जिला जशपुर ( छ. ग)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.04.25 को ग्राम सुलेशा के कोटवार, सर्वनाथ राम के द्वारा थाना बगीचा में सूचना दिया गया कि सुलेशा के रोपाक्यारी नाला के गड्ढे किसी महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ, देखने पर लगभग चार पांच दिन पुराना लग रहा है,

सूचना पर थाना बगीचा पुलिस के द्वारा तत्काल मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में फॉरेंसिक टीम के साथ, घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया, ग्रामीणों के माध्यम से शव की पहचान करवाई, गई, तो पता चला कि उक्त शव गांव की बसंती बाई की है ,

पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा करने पर, प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत होने पर, मृतिका बसंती बाई के शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया, शॉर्ट पोस्टमार्डम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण, सिर पर किसी वस्तु से वार से लगी चोट के कारण हत्यात्मक लेख करने पर ,पुलिस के द्वारा हत्या के लिए थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 103(2),238 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस को पता चला कि मृतिका को आखिरी बार अपने पति के साथ देखा गया था, जिस पर पुलिस को पहला संदेह मृतिका बसंती बाई के पति ढुलू राम पर गया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पहले वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था,।

परंतु पुलिस की मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी पति ढुलू राम टूट गया और बताया कि मृतिका बसंती बाई, को तीन वर्ष पहले ही अपनी पत्नी बनाकर रखा था, बीते गुरुवार दिनांक 17.04.25 को वह गांव में ही अपनी पत्नी मृतिका बसंती बाई के साथ अपने भतीजे की शादी की चुमावन कार्यक्रम में गया था, उसी दिन शाम को शादी घरवालों से पता चला कि उसकी पत्नी बसंती, चावल,02 नग साड़ी और तेल चोरी करके ले जा रही है।

जिस पर आरोपी ढुलू राम मृतिका बसंती बाई को खोजते हुए जंगल की ओर गया, जहां शाम करीबन 07.00 बजे के लगभग, दोनों के बीच समान चोरी की बात को लेकर विवाद हुआ, जिस दौरान आरोपी ढुलू राम आवेश में आ कर वहीं पड़े बॉक्साइड के पत्थर से अपनी पत्नी बसंती बाई के सिर में प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शराब के नशे में होने के कारण आरोपी ढुलू राम भी वही किनारे सो गया था, सुबह नींद खुलने पर लाश को गड्ढे में पत्तों से छिपा दिया था और वहां से भाग गया था। पुलिस के द्वारा आरोपी ढुलू राम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बॉक्साइड के पत्थर को भी जप्त कर लिया गया है।

मामले में आरोपी ढुलू राम, उम्र 45 वर्ष निवासी महुआ पानी सुलेशा थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ. ग) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *