थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे कुल 08 आरोपी किये गए गिरफ़्तार

By
Advertisement

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 15300/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते किये गए जप्त

कम्पनी बाजार मे सार्वजानिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 06/02/25 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि कम्पनी बाजार मे सार्वजानिक स्थान मे कुछ व्यक्ति तास पत्ती से कटपत्ती नामक जुआ रुपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर कुल 08 आरोपियों कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया,

आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) राजू साहू पिता रमेश साहू उम्र 40 वर्ष साकिन मायापुर थाना कोतवाली (02) सुखराम गुप्ता पिता स्व. सुन्दर साव उम्र 42 वर्ष साकिन गोधनपुर थाना गांधीनगर (03)नागेंद्र गुप्ता पिता स्व. सत्यनारायण साव उम्र 46 वर्ष साकिन मायापुर थाना कोतवाली (04) सुशील गुप्ता पिता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उम्र 38 वर्ष साकिन शिवधारी कॉलोनी गांधीनगर

(05) दुल्लु गुप्ता पिता जीतू साव उम्र 56 वर्ष साकिन गोधनपुर थाना गांधीनगर (06) गोलू गुप्ता पिता गोविन्द उम्र 32 वर्ष साकिन प्रतापपुर नाका थाना अम्बिकापुर (07 अशोक झा पिता स्व.चंद्रकांत झा उम्र 33 वर्ष साकिन जनपदपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर (08)सूचित यादव पिता जगदीश यादव उम्र 45 वर्ष घुटरापारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताये आरोपियों के कब्जे से कुल 15300/- रुपये नगद एवं ताश का 52 पत्ता जप्त किया गया हैं,

आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 84/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रति.अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरिक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक रमन मण्डल, नितिन सिन्हा, लालबाबू सिंह सैनिक संतोष पाठक सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *