तालकेश्वरपुर के घने जंगलों में 3 किलोमीटर पीछा कर कलेक्टर ने पकड़ा अवैध धान

By
Advertisement

दो पिकअप सहित 140 बोरी अवैध धान जप्त

बलरामपुर,13 दिसंबर 2025/ धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के द्वारा जिले की अंतरराज्यीय सीमाओं पर सतत् निगरानी रखी जा रही है और निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कटारा ने शुक्रवार देर शाम विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत अंतरराज्यीय सीमा तालकेश्वरपुर  के घने जंगलों में लगभग 3 किलोमीटर पीछा कर स्वयं  दो अवैध धान परिवहन कर रहे पिकअप वाहन को पकड़ा।

अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे दो वाहन में लगभग 140 बोरी अवैध धान पाया गया। तत्काल अवैध धान एवं वाहनों को थाना प्रभारी सनवाल के सुपुर्द किया गया। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व की टीम मौजूद रही।

कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध परिवहन, भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले की अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाए और 24 घंटे सक्रिय निगरानी रखते हुए अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई सुनिश्चित करे।ताकि धान खरीदी व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनी रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *