तातापानी महोत्सव में छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 11 जनवरी 2025। तातापानी महोत्सव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी तातापानी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में प्रशासन महोत्सव को भव्य रूप देने में जुटा हुआ है।

14 से 16 जनवरी तक चलने वाले तातापानी महोत्सव में छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। अपने गर्म जल स्त्रोत और धार्मिक महत्व के कारण प्रसिद्ध तातापानी में इस दौरान हजारों श्रद्धालु और पर्यटक जुटेंगे। मेले के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक

  • 14 जनवरी: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका गरिमा दिवाकर एवं उनकी टीम प्रस्तुति देंगी। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • 15 जनवरी: बॉलीवुड के मशहूर गायक मिथुन लाइव प्रस्तुति देंगे। इस दिन स्थानीय कला और संस्कृति को दर्शाते हुए ट्राइबल फैशन वॉक भी आयोजित किया जाएगा।
  • 16 जनवरी: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा भिलाई का इंडियन रोलर म्यूजिक बैंड भी अपनी शानदार प्रस्तुति देगा।

तातापानी महोत्सव 2025 में यह सांस्कृतिक संध्या मुख्य आकर्षण होगी, जिसमें स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *