डेंगू से नियंत्रण के लिए लगातार किया जा रहा है दवा का छिड़काव

By
Advertisement
Advertisement

लोगों को किया जा रहा है जागरूक

रायगढ़। शहर से डेंगू को खत्म करने एंटी लार्वी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

 

निगम प्रशासन द्वारा शहर में डेंगू पर नियंत्रण के कार्य तेज कर दिए गए हैं।अब स्वास्थ्य विभाग एवं निगम को टीम द्वारा सोर्स रिडक्शन के साथ लोगों में डेंगू से बचने जन जागरूकता भी लाई जा रही है। इसी तरह ठहरे हुए साफ पानी में जले हुए मोबिल डालने के साथ एंटी लार्वी साइट पाउडर एवं लिक्विड का छिड़काव किया गया। गुरुवार को संजय मार्केट में मेलाथियान पाउडर का छिड़काव किया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 4, 6, 7, 9, 12, 15 एंटी लार्वी साइट लिक्विड का स्प्रे मशीन से छिड़काव किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *