चक्रधरपुर। शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा प्रखण्ड करईकेला में केंद्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रखण्ड स्तरीय तैयारी बैठक हुई, बैठक में आगामी 29 जून 2025 को केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के आगमन को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई!
बैठक की अध्यक्षता करईकेला प्रखण्ड अध्यक्ष अखिलेश महतो के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के स्वागत, सम्मान और पार्टी के विस्तार आदि विषयों पर चर्चा परिचर्चा की गई ।
ज्ञात हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष करन महतो ने जिला के सभी प्रखण्ड अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि केंद्रीय अध्यक्ष के आगमन से पूर्व सभी प्रखंडों में बैठक कर जिला कमिटी को सुचित करना अनिवार्य समझेंगे इसी क्रमनुसार आज करईकेला प्रखण्ड में बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष करन महतो, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय महतो,
चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष गणेश महतो के अलावे करईकेला प्रखण्ड के अंबिका , संजय, ईश्वरलाल,कुलदीप, राजेंद्र मेलगांडी, घसिया,अनिल, अजय, छोटेलाल, सुरेंद्र, जितेंद्र इत्यादि कई समर्थक मौजूद थे जिन्होंने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी ली।


