डीआरएम आज करेंगे विशिष्ट रेल सेवा प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित 

By
Advertisement

डीआरएम सभागार में आयोजित होगा सम्मान समारोह

चक्रधरपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डन में आयोजित विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2025 में उत्कृष्ठ कार्य के लिए महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के हाथों विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाजे गए चक्र धरपुर रेल मंडल के अधिकारियों को चक्रधरपुर रेल मंडल से डीआरएम तरुण हुरिया गुरुवार को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर डीआरएम सभागार में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें मंडल के विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृति किए गए रेल कर्मियों का सम्मानित किया जाएगा।

ये हुए पुरस्कृत दक्षिण पूर्व रेलवे के गार्डन रिच में मंगलवार को आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2025 में चक्रधरपुर रेल मंडल को विभिन्न क्षेत्र में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जिसमें
सर्वश्रेष्ठ परिचालन का पुरस्कार चक्रधरपुर रेल मंडल को प्रदान किया गया है। उसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ मेकेनिकल इंजिनियरिंग, सर्वश्रेष्ठ कार्मिक और राजभाषा विभाग का पुरस्कार भी चक्रधरपुर रेल मंडल को प्रदान किया गया है। उसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ लोको का पुरस्कार इलेक्ट्रीक शेड राउरकेला, बेस्ट कोचिंग डिपो का शील्ड राउरकेला कोचिंग डिपो, बेस्ट केप्ट स्टेशन टाटानगर, चक्रधरपुर मंडल के एस एंड टी विभाग को सर्वश्रेष्ठ दक्षता का पुरस्कार एवं आद्रा और राउरकेला (क.) को संयुक्त रुप से सर्वश्रेष्ठ निमार्ण(फिल्ड यूनिट शील्ड) पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

इन्हें मिला जोन स्तर पर विशिष्ट रेल सेवा 2025 का पुरस्कार

सिगनल एंड टेलीकाम विभाग झारसुगुड़ा के(अधिकारी) एडीएसटीई सुभेंदु राय , इंजिनियरिंग विभाग के कर्मचारी सुभाष कुमार ठाकुर, एसएसई(पी वे) राउरकेला के इलेक्ट्रीक विभाग के एसएसई (टीआरएस) मुकेश कुमार गुप्ता, टेक्निशियन-2 कालीचरण बहादुर, मेकेनिकल विभाग के सत्यजीत प्रसाद, आर तिरुमल राव, संतोष कुमार यादव, श्रीकांत बेहरा, रश्मिता बेहरा, ॲापरेटिंग विभाग के चीफ कंट्रोलर संगीता बनर्जी, चीफ ट्रॉफिक  इंस्पेक्टर शारदा प्रसाद स्वाईं एवं पार्थ सारथी शशिभूषण देव, सर्वश्रेष्ठ स्टेशन मास्टर देवाशिष सेन, सुरक्षा विभाग में आरपीएफ के महेंद्र कुमार यादव, सिगनल एंड टेलीकाम विभाग के एसएसई सिगनल सतीश कुमार और टेक्नीशियन-1 टीसीएम मोहम्मद सरफराज आलम शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *