ट्रक और बस के टक्कर, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 11 घायल

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर राजपुर। राजपुर-बलरामपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 झींगों-अलखडीहा के पास ओवरटेक करने के कारण ट्रक और सूरज यात्री बस में टक्कर हो गई। यात्री बस अनियंत्रित होकर मेन सड़क पर पलट गई। ग्यारह यात्री घायल हो गए मौके पर चीख पुकार मच गई।

सूचना उपरांत मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दो लोगो की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

अंबिकापुर से गढ़वा जाने वाली सूरज बस क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 5552 मंगलवार की दोपहर 11:20 बजे ओवरटेक करने के कारण ट्रक क्रमांक सीजी 15 इसी 0569 में टक्कर हो गई।

यात्री बस अनियंत्रित होकर मेन सड़क पर पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। बस पर सवार 11 यात्री घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एम्बुलेंस से लाया गया। दो लोग बस के नीचे फसे रहे काफी मकसद के बाद एक्सीवेटर मशीन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।घायलों का नाम

गढ़वा निवासी 12 वर्षीय सौम्या, झारखंड निवासी 35 वर्षीय विद्या, पटना निवासी 54 वर्षीय रीना, अंबिकापुर निवासी 18 वर्षीय रुबीना, अंबिकापुर निवासी 6 वर्षीय तंजीला, आरा निवासी 42 वर्षीय इम्तियाज, गढ़वा निवासी 55 वर्षीय इमामुद्दीन, गढ़वा निवासी 60 वर्षीय कौशिला, झारखंड निवासी 75 वर्षीय मुज्जिद, दो रेफर- बलरामपुर निवासी 58 वर्षीय देवेंद्र व अंबिकापुर निवासी 30 वर्षीय वृंदा देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया।यात्री बसों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाया जा रहा है

अंबिकापुर से रामानुजगंज, गढ़वा, अंबिकापुर से कुसमी, सामरी पाठ, जशपुर जाने के लिए दर्जनों यात्री बस चलाई जा रही हैं। यात्री बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। यात्री बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत बैठने के सीट देने का प्रावधान है। मगर बस संचालक नियम का पालन नही कर रहे हैं।


बगैर आरटीओ, इंश्योरेंस के सड़क पर चल रही बसे

कई यात्री बसे बगैर आरटीओ, इंश्योरेंस के सड़क पर दौड़ रही है वही कई बसों के मालिक एक आरटीओ नम्बर पर कई बस चला रहे है। इन बसों का कही भी चेकिंग नहीं होता। प्रति बस स्टैंडों में यात्री बसों से 50 रुपए लिया जाता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *