टीकाकरण के दूसरे दिन थमी मासूम बच्चे की सांसे, परिजनों ने लगाया स्वास्थ्य विभाग पर बेपरवाही का आरोप

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर । जिले के रामानुजनगर जनपद पंचायत के अंतर्गत  ग्राम परशुरामपुर  में ढाई महीने के अबोध बच्चे की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया है।

विदित हो की शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचित किया गया की बच्चों को टीका लगाया जा रहा है, सूचना पर मृतक प्रियांशु के पिता धनेश माता शीतल ने आँगनबाड़ी केंद्र पहुँचकर टीका लगवाया गया, घर वापसी के बाद टीका लगे बच्चे को तेज बुखार आई, उसी तरह दूसरे दिन भी बुखार बराबर था, जिसपर मृतक के परिजनों ने मितानिन और नर्स से जानकारी पूछा था की बच्चा काफी व्याकुल है क़ोई समाधान बताएं, किन्तु स्वास्थ्य विभाग के स्टाप मात्र ठंडा पानी से शिकाई करने कहाँ गया था।

इसके बाद रविवार की सुबह बच्चे की मौत हो गई, मौत की सूचना पर यह बात हवा की तरह पुरे जिले मे फ़ैल गई, वहीं परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के विरूद्ध टीका करण को लेकर थाना रामानुजनगर में इस घटना की शिकायत कर जांच व कार्यवाही की मांग किया है,वहीं पुलिस ने पंचनामा बाद मृतक बच्चे का पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है।

उच्च स्तरीय जाँच व कार्यवाही की माँग सरपंच

परशुरामपुर के सरपंच लाल केश्वर सिंह सरुता ने भी इस तरह की घटना की निंदा की है कहाँ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किये गए घोर लापरवाही की जांच होनी चाहिए

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *