जुआ एक्ट के मामले मे कुल 04 आरोपी गिरफ़्तार, 61000/- रुपये नगद रकम बरामद

By
Advertisement
Advertisement


:- नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से ताश के 52 पत्ते, नगद रकम 61000/- रुपये, 02 नग टोर्च सेल सहित, 01 नग चटाई किया गया जप्त।
:- ग्राम कोरिमा से लगे हुए जंगल मे आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ।


⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 24/09/25 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी, कि नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोरिमा से लगे हुए जंगल मे कुछ जुआड़ियान 52 पत्ती ताश से रुपये पैसे के हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।

⏩ सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे थाना कोतवाली एवं साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर कुल 04 आरोपियों कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया,

आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) रवि जायसवाल आत्मज स्व. राजेंद्र जायसवाल उम्र 38 वर्ष सस्किन बौरीपारा अंबिकापुर (02) लालजी प्रसाद जायसवाल आत्मज स्व. जागो साय उम्र 44 वर्ष सस्किन बौरीपारा अंबिकापुर (03) विक्की लकड़ा आत्मज शिव बहाल उम्र 32 वर्ष साकिन केरता पुलिस चौकी खड़गाँव जिला सूरजपुर (04) दीपक मिंज आत्मज फ़तेह राम अशोक उम्र 31 वर्ष साकिन खैरबार थाना अंबिकापुर का होना बताये आरोपियों के कब्जे से कुल 61000/- रुपये नगद एवं ताश का 52 पत्ता, 02 नग टोर्च सेल सहित, 01 नग चटाई जप्त किया गया हैं,

आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 690/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोलानाथ सिंह, भोजराज पासवान, छत्रपाल सिंह,धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अमित निकुंज, आरक्षक जितेश साहू, अनुज जायसवाल, विकास मिश्रा, अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा, लालबाबू सिंह सैनिक संतोष पाठक सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *