जिले में संचालित ‘‘ 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 ’’ कार्यक्रम का समापन

By
Advertisement
Advertisement

 जिला जनपद कार्यालय बलरामपुर के सभाकक्ष में बडे ही धूम-धाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया समापन कार्यक्रम।
 सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत विभिन्न कायक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित।

जिला बलरापमुर-रामानुगंज अंतर्गत माननीय कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा (भा.प्र.से.)एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.)के मार्गदर्षन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में ‘‘36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का आयोजन दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक किया गया था।

जिसका समापन कार्यक्रम आज दिनांक 01.02.2025 को जिला बलरामपुर जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत बलरामपुर , श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि अपर कलेक्टर महोदय श्री रामशिला लाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य शासकीय महाविद्याालय बलरामपुर श्री एन के देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक श्री याकूब मेमन उपस्थित रहे।

समापन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा माह जनवरी में आयोजित ‘‘ 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 ’’ कार्यक्रम की रूप रेखा के विमोचन के साथ गया है।

जिसमें पुलिस विभाग द्वारा समस्त अनुभाग मुख्यालयों में आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। अति. पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी ने बताया की सड़क दुर्घटना होने पर जो पहला घंटा होता है उसे गोल्डेन आवर कहा जाता है। यदि समय रहते घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया जाये एवं उसकी सूचना पुलिस अथवा एम्बूलेंस को दि जाये तो उस घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। ऐसे व्यक्तियों को पुलिस गुड समेरिटन कहती हैं।

जिला बलरामपुर के ‘‘गुड सेमेरिटन’’ जिन्होने सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने एवं राहत कार्य में पुलिस की सहायता करने वाले जिले के पांच युवाओं को मुख्य अतिथि द्वारा हेलमेट एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया , जिसमें प्रकाष गुप्ता, कार्तिक सिंह, राहुल यादव, राधेष्याम दास एवं डिकेष मिंज शामिल है।

साथ ही 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, चित्रकला, भाषण, निबंध, स्लोगन एवं रील्स बनाओं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को क्रमषः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांतवाना पुरस्कार देकर उन्हे सम्मानीत किया गया।

समापन कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा आायोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर ‘‘रील्स बनाओं प्रतियोगिता’’ में प्रथम स्थान कुसमी के इबादत कुजूर एवं उनकी टीम को दिया गया। दुसरा स्थान देवराज सिंह एवं टीम तथा तीसरा स्थान अपना बलरामपुर की टीम को दिया गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र , गिफ्ट और नगद राशि ईनाम स्वरूप दिया गया । जिन्हे मुख्य अतिथि महोदया द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं उनके रील्स की सराहना भी की।

कार्यक्रम के अंतिम कडी में विषिष्ठ अतिथि महोदया द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों एवं पत्रकार बंधूओं से यातायात नियमों का पालन करने। अपने एवं अपनों की जान को सूरक्षित रखते हुये वाहन चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, एवं वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजो को साथ रखने, तथा नबालिकों को वाहन न चलाने संबंधी जानकारी दि गई। साथ ही साथ गुड सेमेरिटन को बढ़ावा देने सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस एवं अस्पताल को सूचना देने, घायलो को अस्पताल षिघ्र ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने पहल किया गया।
अंत्तः कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि एवं सम्माननीय अतिथियों को स्मृती चिन्ह देकर किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *