जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर सतत निगरानी

By
Advertisement

चुनापत्थर में 100 बोरी अवैध धान जब्त

बलरामपुर,28 दिसंबर 2025/  जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में ग्राम चुनापत्थर में अवैध 100 बोरी धान जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल रात्रि ग्राम चुनापत्थर में जवाहिर पंडों के घर के बाहर लगभग 100 बोरी धान अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़कर फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार श्री अश्विनी चंद्रा, नायाब तहसीलदार श्री आई सी यादव सहित संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और मौके पर 100 अवैध बोरी धान को जप्त किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *