जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितम्बर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार

By
Advertisement

बलरामपुर, 11 सितम्बर 2024/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शुन्य से 06 वर्ष के सभी बच्चों के वजन एवं ऊँचाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितम्बर तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने वजन त्यौहार के आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने एवं इसका समुचित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इस दौरान शुन्य से 06 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन एवं ऊँचाईयों की माप कर उसे पोषण ट्रेकर एप्प में एण्ट्री की जाएगी। जिससे कि जिले में कुपोषण की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त हो सके। वजन त्यौहार के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज शुन्य से 06 वर्ष के बच्चों के अलावा ऐसे बच्चों जिनके नाम आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज नही है। उनका भी वजन लेकर पोषण स्तर का मापन किया जाएगा।

जिले मे वजन त्यौहार के सुचारू संचालन हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन मशीन, इन्फेन्टोमीटर आदि मशीनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को दिए गए है। जिससे कि सभी बच्चों का वजन एवं ऊँचाई का निर्धारित तरीके से मापन किया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 2370 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है जिनमें 0 से 06 वर्ष के बच्चों का उपरोक्त अवधि में वजन एवं ऊँचाई लेकर उसकी एण्ट्री पोषण ट्रेकर एप्प में की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *