Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
बलरामपुर 16 जुलाई 2024/ भारतीय रेडक्रास सोसायटी बलरामपुर-रामानुजगंज के बैनर तले जिले के विकासखण्डों में 01 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ़ में 18 जुलाई, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में 25 जुलाई, जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 08 अगस्त तथा 100 विस्तरीय अस्पताल वाड्रफनगर में 22 अगस्त 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस रक्तदान शिविर में शामिल होकर सहयोग करें।
