जिला शिक्षा अधिकारी ने गुमगरा खुर्द बरती पारा प्राथमिक शाला के शराबी शिक्षक को किया निलंबित

By
Advertisement
Advertisement

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमगरा खुर्द बरती पारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी शैलेंद्र सिंह पोर्ते जो शराब का सेवन कर स्कूल आते थे एवं बच्चों के साथ अमानवीय तरीके से मारने पीटने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित किया है।24 फरवरी को गुमगरा खुर्द बरती पारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी शैलेंद्र सिंह पोर्ते शराब सेवन कर स्कूल पहुंचे थे।ग्रामीणों की शिकायत पर संकुल समन्वयक विनोद गुप्ता जांच हेतु स्कूल पहुंचे और जांच के दौरान शिक्षक शराब के नशे में धुत पाए गए। और शिक्षक द्वारा अमानवीय तरीके से बच्चों से मारने पीटने की बातें भी सामने आई जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ सेवा सिविल आचरण नियम 1965 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल निलंबित किया गया निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उदयपुर नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *