जिला बीजापुर में माओवादियों के पीएलजीए बटालियन नंबर 01 के कोर क्षेत्र ‘‘वाटेवागु” में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना किया गया

By
Advertisement
Advertisement

जिला बीजापुर में एक नए सुरक्षा कैम्प “वाटेवागु” की स्थापना की गई है, जो कि माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के कोर क्षेत्र में आता है। यह नवीन सुरक्षा कैम्प छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत स्थापित किया गया है ।इस नए सुरक्षा कैम्प की स्थापना से माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही में मदद मिलेगी और क्षेत्र में निवासरत आम लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा ।कैम्प स्थापना के साथ ही केरिपु मेडिकल यूनिट द्वारा मेडिकल कैम्प लगाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई और निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। नवीन सुरक्षा कैम्प “वाटेवागु” की स्थापना से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।जिला बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रो में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करने के उद्देश्य से श्री सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर (छ0ग0), श्री राकेश अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु रायपुर सेक्टर, श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा, श्री देवेन्द्र सिंह नेगी केरिपु उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स सेक्टर बीजापुर के मार्ग-दर्शन एवं डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर,श्री सरकार राजा रमन, कमांडेंट 170 वाहिनी केरिपु, श्री अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 202, श्री अशोक कुमार कमांडेंट 210 कोबरा वाहिनी, श्री नरेश पवार कमांडेंट कोबरा 205 के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत माओवादियों के पीएलजीए बटालियन नम्बर 01, कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्प ‘‘वाटेवागु” दिनांक 20/12/2024 को स्थापित किया गया। यह कैम्प माओवादियो के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित क्षेत्र में स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम जनों तक विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।क्षेत्र में सड़क मार्ग का विस्तार और पुलों का निर्माण किया जाएगा ताकि आम जनता को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके। क्षेत्र में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोगों को इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।क्षेत्र में पीडीएस दुकानें खोली जाएंगी ताकि लोगों को राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुविधा उनके गांव में ही मिल सके। क्षेत्र में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को मोबाइल सेवाओं का लाभ मिल सके। नए कैम्प की स्थापना से क्षेत्र में आम-जनों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *