जिला प्रशासन के त्वरित कार्यवाही से सीमा को मिली अनुकंपा नियुक्ति

By
Advertisement

बलरामपुर  जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत मानपुर में पदस्थ पंचायत सचिव स्वर्गीय सुखदेव कुशवाहा का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण, मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्री सुश्री सीमा कुशवाहा के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक द्वारा सभी वांछित दस्तावेज प्रस्तुत किये गये थे।

जैसे ही आवेदन जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जीमल को आवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। इसके साथ ही पात्र आवेदक को शीघ्र अनुकंपा के तहत योग्यता अनुरूप पद देने के लिए निर्देशित किया गया।

आश्रित पुत्र को शीघ्र पद प्राप्त हो इसके लिये जिला पंचायत सीईओ द्वारा निर्देशों का पालन किया गया और अनुकंपा नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण किया गया तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जो जिला प्रशासन के संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक है। सुश्री सीमा कुशवाहा की पदस्थापना ग्राम पंचायत सचिव के पद पर 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *