जानिए कैसे रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल ठंड की क्या है स्थित

2 Min Read
Advertisement

प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर 29.6 डिग्री और जगदलपुर में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर और पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सुबह के समय आर्द्रता अधिक रही, जबकि शाम होते-होते इसमें गिरावट आई।

आगे भी शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

रायपुर शहर के लिए 25 जनवरी को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Share This Article
Leave a Comment