धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ को पछाड़ा, छठे दिन की इतनी कमाई

Advertisement

हैदराबाद: धुरंधर: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट के बाद भी जलवा कायम है. हालांकि कमाई में थोड़ी गिरावट आ रही है, लेकिन कलेक्शन का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. धुरंधर 2 ने पांचवें दिन की कमाई से भारत में नेट कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर लिया था. वहीं, फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये के माइलस्टोन की तरफ बढ़ रही है. यकीनन धुरंधर 2 अपने पहले ही हफ्ते 1000 करोड़ रुपये आसानी से कमाने वाली है. छठे दिन की कमाई से धुरंधर 2 कमाई में धुरंधर साबित हुईं और कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. चलिए जानते हैं धुरंधर: द रिवेंज ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया है और किन-किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है.

धुरंधर: द रिवेंज डे 6 कलेक्शन

धुरंधर 2 की कमाई के ऑफिशियल आंकड़े की बात करें तो पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर धुरंधर: द रिवेंज ने 145 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 83 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 117 करोड़ रुपये, और चौथे दिन (पहले रविवार) 121 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये और छठे दिन 56.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये हो चुका है.

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वाइज (ऑफिशियल)

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
डे 0 (पेड प्रीव्यू) बुधवार 43 करोड़ रुपये
डे 1 (गुरुवार 102.55 करोड़ रुपये
डे 2 (शुक्रवार) 83 करोड़ रुपये
डे 3 (शनिवार) 117 करोड़ रुपये
डे 4 (रविवार) 121 करोड़ रुपये
कुल 466 करोड़ रुपये

पठान समेत इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

धुरंधर 2 ने अपने छद दिनों की कमाई से बड़ी-बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं. ‘धुरंधर 2′ ने बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन (511 करोड़ रुपये) की कमाई को पहले ही पछाड़ दिया था, जो 2017 से 2023 तक सभी हिंदी फिल्मों के लिए एक रिकॉर्ड बना हुआ था. मंगलवार को धुरंधर 2 ने 575.67 करोड़ के कलेक्शन के साथ सनी देओल की साल 2023 में आई गदर 2 (525 करोड़ रु), शाहरुख खान की पठान (543 करोड़ रु) और रणबीर कपूर की एनिमल (556 करोड़ रु) को पीछे छोड़ दिया है. उम्मीद है कि बुधवार को ये फिल्म 600 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी.

सबसे तेज 500 करोड़ वाली फिल्म

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर वो कारनामा कर दिखाया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. धुरंधर 2 भारत में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 और पुष्पा 2 को बहुत पीछे छोड़ दिया है. इनके अलावा धुरंधर 2 कमाई की लिस्ट में केजीएफ 2, 2.0, गदर 2, पठान और एनिमल का भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

1000 करोड़ से इतनी दूर है फिल्म

धुरंधर: द रिवेंज इंडियन अपने पहले हफ्ते 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने जा रही है. अब धुरंधर: द रिवेंज की नजर पीके, छावा, स्त्री 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड पर है. कहा जा रहा है कि धुरंधर: द रिवेंज वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.

धुरंधर: द रिवेंज के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है.धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.

Share This Article