जशपुर सड़क हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर । जशपुर जिले में पतराटोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों के निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हादसे में पाँच लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों की आत्माओं को शांति प्रदान हो और परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।

उल्लेखनीय है कि बीती शनिवार कटनी-गुमला नेशनल हाईवे एनएच 43 पर दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें आई-20 कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक दुलदुला क्षेत्र के खटंगा गांव के निवासी सभी दोस्त थे। वे आस्ता क्षेत्र से रात में वापस घर लौट रहे थे। तभी पतराटोली के पास मालवाहक ट्रेलर से कार की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में सवार सभी 5 लोगों की मृत्यु हो गई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *