जशपुर में सनसनी: युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप

By
Advertisement
Advertisement

जशपुर। जशपुर जिले के चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम माटीपहाड़ छर्रा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के गोठान के पास एक पेड़ से युवक का शव फांसी के फंदे में लटका मिला, जबकि उसी पेड़ के नीचे युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान

  • युवकचूड़ा मणि पैंकरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी टांगर गांव, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर।
  • युवतीसंदिला पैंकरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी माटीपहाड़ छर्रा, चौकी कोल्हेनझरिया।

ऐसे हुआ खुलासा

मृतका के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि 16 सितम्बर की रात लगभग 8 बजे उनकी बेटी खाना खाकर घर से निकली थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
अगली सुबह गांव के गोठान के पास पेड़ के नीचे युवती का शव मिला और उसी पेड़ पर युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस मौके पर पहुँची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मर्ग कायम किया। शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रेम प्रसंग की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

जांच जारी

फिलहाल हत्या और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *