जशपुर पुलिस द्वारा ने सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु वृहद चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

By
Advertisement
Advertisement

⏺️ सर्वप्रथम वाहनों चालकों को समझाईस दी जा रही है, तत्पष्चात् अभियान चलाकर कार्यवाही की जावेगी,
⏺️ स्पीड बाईकर प्रदीप राम के विरूद्ध 3000 /- रू. का शमन शुल्क वसूला गया,
⏺️ मालवाहन वाहनों को सवारी के रूप में इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही की जावेगी,
⏺️ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् नियमित कार्यवाही की जावेगी।

जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनलाईजर के माध्यम से चेक कर एवं तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

विगत दिनों यातायात शाखा जशपुर द्वारा विशेष अभियान चलाकर अत्यंत लापरवाहीपूर्वक तेज गति से चलने वाले बाईकर प्रदीप राम निवासी एम.एल.बी. स्कूल के सामने के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही कर 3000 /- रू. का शमन शुल्क वसूला गया।

जिला पुलिस जशपुर द्वारा अभी समझाईस दी जा रही है कि नाबालिगों को वाहन चलाने न देवें, वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं इत्यादि साथ ही नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही के बारे में बताते हुये अनावश्यक रूप से घूमने वाले नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को मौके पर बुलाकर न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अब वृहद स्तर पर कार्यवाही की जावेगी।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा अपील किया गया है कि – “आपका जीवन परिवार एवं देश के लिये अमूल्य है, कृपया लापरवाहीपूर्वक एवं शराब पीकर वाहन चलाकर इसे व्यर्थ न जाने दें, यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य को भी सुरक्षित रखें।”

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *