जशपुर पुलिस को दुलदुला क्षेत्र के जागरूक जनता का मिला साथ,

3 Min Read

ग्रामीणों की सूचना पर चोरी छिपे जंगल में गौवंश का वध कर उसका मांस बनाकर विक्रय करने की तैयारी कर रहे 02 आरोपियों को दुलदुला पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार,

दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल,

थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम चटकपुर धनियाडांड़ जंगल की घटना,

आरोपियों के कब्जे से बर्तन में रखा गौमांस, तराजु बाट, 04 नग लोहे का चाकू, एवं 01 नग कुल्हाड़ी, तिरपाल एवं गौ-वंश का अवशेष जप्त,

आरोपियों के विरूद्ध थाना दुलदुला में अप.क्र. 76/24 छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 का अपराध पंजीबद्ध।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
1. रंजित टोप्पो उम्र 37 साल निवासी डंडाडीह थाना दुलदुला।
2. प्रकाश खलखो उम्र 32 साल निवासी सिमड़ा चौकी करडेगा थाना तपकरा।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को दुलदुला क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से दिनांक 26.11.2024 को सूचना मिला कि वे गौवंश की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़कर रखे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना दुलदुला से निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया, पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा गौ-वंश के अवशेष की पहचान कराकर गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही की गई।

आरोपीगण रंजित टोप्पो एवं प्रकाश खलखो के संयुक्त कब्जे से बर्तन में रखा गौमांस, तराजु बाट, 04 नग लोहे का चाकू एवं 01 नग कुल्हाड़ी, रस्सी, तिरपाल इत्यादि जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों का कृत्य छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 27.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य 02 आरोपीगण फरार हैं, पतासाजी की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, स.उ.नि. सामुदान टोप्पो, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, प्र.आर. 619 मनोहर तिर्की, आर. 687 अलेक्सिुयस तिग्गा, आर. 539 सुरेन्द्र निराला, आर. 609 याकुब एक्का का योगदान रहा है।

विदित हो कि इसके पूर्व में गौ वंश की हत्या करने के मामले में दिनांक 25.11.2024 को नारायणपुर पुलिस ने ग्राम बेहराखार से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- “दुलदुला क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर गौ-वंश की हत्या करने में सम्मिलित 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, अपने आस-पास किसी प्रकार की अवैधानिक कृत्य घटित हो रहा हो तो तत्काल उसकी सूचना देवें।”

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *