जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी

By
Advertisement
Advertisement

35 नग गौ वंशों को मुक्त कराया तस्करों के चंगुल से, तीन आरोपी तस्करों को किया गिरफ्तार

मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत

आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना फरसाबहार में छ. ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध

गिरफ्तार आरोपी तस्करों के नाम:-

1. लम्बोदर यादव उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम डागीमुंडा, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छ.ग)।

2. पीताम्बर चौहान, उम्र 35 वर्ष निवासी बागबहार, थाना बागबहार, जिला जशपुर ( छ. ग)।

3. लडढू राऊत, उम्र 55 वर्ष निवासी बागबहार झारापारा थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग)।

ऑपरेशन शंखनाद के तहत् जशपुर पुलिस अब तक 875 गौ वंशों को करा चुकी है तस्करों के चंगुल से मुक्त,120 आरोपी तस्करों को भी कर चुकी है गिरफ्तार

जशपुर पुलिस का पशु तस्करी के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व नेतृत्व में ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने अब तक 8 75 से अधिक गौ वंशों को सकुशल, तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है, और साथ ही 120 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इसी क्रम में दिनांक 19.05.25 को थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने 35 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता पाई है व तीन आरोपी तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.05.25 को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति ग्राम डांगी मुंडा से जंगल के रास्ते अम्बकछार मरघटी चौक होते हुए,35 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, हांक कर सिखजोर उड़ीसा की ओर ले जा रहे हैं।

जिस पर थाना फरसाबहार पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान अम्बाकछार मरघटी अम्बा चौक,

पर जाकर देखा, तो पाया कि कुछ व्यक्ति जल्दी जल्दी 35 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए ले जा रहे हैं,जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की गई, व तीन आरोपी तस्करों को हिरासत में लेते हुए ,35 नग गौ वंशों को सकुशल मुक्त करा लिया गया है व सभी गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।

पुलिस के द्वारा आरोपी तस्करों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त गौ वंश लम्बोदर यादव का है, जिसे वे हांकते हुए अवैध रूप से उड़ीसा ले जा रहे थे।

आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपियों

1. लम्बोदर यादव उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम डागीमुंडा, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छ.ग)।

2. पीताम्बर चौहान, उम्र 35 वर्ष निवासी बागबहार, थाना बागबहार, जिला जशपुर ( छ. ग)।

3. लडढू राऊत, उम्र 55 वर्ष निवासी बागबहार झारापारा थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग)। को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व गौ वंशों को सकुशल बरामद करने में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक कुमार भगत, , प्रधान आरक्षक सुखसरण साय, अमरनाथ साय पैंकरा, आरक्षक ईश्वर पैंकरा, सुभाष चंद्र बोस, व नगर सैनिक शिव शंकर की सराहनीय भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत 35 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है , तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *