जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद! तीन दिन में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ तीन दिवसीय सख्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत, जिले में अलग-अलग मामलों में कुल 74 गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया।

थाना नारायणपुर क्षेत्र में पुलिस ने 32 गायें बचाते हुए दो आरोपी तस्करों को हिरासत में लिया, जिनमें एक 16 वर्षीय बालक भी शामिल है। वहीं, चौकी मनोरा क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से 42 गौ वंशों को मुक्त कराया गया।

पुलिस ने आरोपी तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कड़ी कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड और बाल संप्रेषण गृह भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी के मामलों में अत्यंत संवेदनशील है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *