जशपुर : नाबालिक को शादी का झांसा देकर भगाया, किया दुष्कर्म – आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

पंडरा पाठ चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज

जशपुर। जिले के चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र में नाबालिक बालिका से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

मामला कैसे खुला?

दिनांक 13 सितंबर 2025 को 13 वर्षीय बालिका घर से यह कहकर निकली थी कि वह स्कूल जा रही है, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। अगले दिन पीड़िता की मां ने चौकी पंडरा पाठ में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

आरोपी के घर से मिली नाबालिक

तफ्तीश के दौरान मुखबिर और परिजनों की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिक आरोपी युवक अरुण यादव (19 वर्ष) के घर पर है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर बालिका को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया।

बालिका का बयान

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी अरुण यादव ने उसे “शादी करूंगा” कहकर बहला-फुसलाकर घर से भगाया। दो दिन तक उसे राजपुरी जंगल में रखा गया और फिर अपने गृह ग्राम ले आया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

धाराएं और गिरफ्तारी

मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2-M), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी के अपराध स्वीकारने और पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, एएसआई राजकुमार पैंकरा, आरक्षक बिलचियूस और दिनेश्वर भगत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा—
“पंडरा पाठ क्षेत्र में नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।”

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *