जमीन कारोबारी कों नकली सोने का सिक्का दिखाकर डकैती कारित करने के मामले में सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, मामले का फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

आरोपियों द्वारा पुराने सोने के सिक्के कों एक साथ सस्ते दर में बेचने की बात बताकर प्रार्थी कों झांसे में लेकर डकैती की घटना कों दिया गया था अंजाम

थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी कों थाना पेंड्रा जिला जीपीएम से गिरफ़्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से प्रार्थी का लुटा गया मोबाइल किया गया बरामद

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 10/08/24 कों प्रार्थी नवल किशोर जायसवाल साकिन वार्ड कं.01 मुंगेली जिला मुंगेली छ.ग. थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 10/08/24 कों करीब शाम 06.00 बजे प्रार्थी अपने अन्य साथियो के साथ ग्राम डांडगावं उदयपुर में जमीन खरीद बिकी करने के लिए जमीन देखने आया था

और डांडगांव बाजार के पास जमीन मालिक प्रार्थी कों जमीन दिखा रहा था कि पीछे से दो अज्ञात लोग मोटर सायकल से आए और मौक़े पर पहले से मौजूद अज्ञात महिला, तीनो मिलकर प्रार्थी कों चाकू दिखाकर कुल 306500/- रूपये एवं एक सोने के चेन का रुद्राक्ष माला, मोबाईल, आधार कार्ड, पैनकार्ड को लूट कर भाग गये प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 179/24 धारा 309, 318, 310 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे मामले मे शामिल आरोपी (01) पन्ना कुर्रे (02)गौरी सोनी (03)विजय जायसवाल (04)तेरसा राम प्रजापति (05) विश्वप्रसाद (06) विजय कुमार आदिले (07)श्याम रतन सोनी उर्फ़ दादी कों पूर्व मे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था एवं मामले मे शामिल अन्य फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था,

पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले मे शामिल आरोपी सीताराम प्रजापति की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम (08) सीताराम प्रजापति आत्मज अयोध्या प्रजापति उम्र 47 वर्ष साकिन बोकरामुड़ा थाना पेंड्रा जिला जीपीएम का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुए प्रार्थी से लूटा गया 01 नग मोबाइल बरामद किया गया हैं,

पुलिस टीम द्वारा मामले मे पूर्व मे गिरफ्तार 07 आरोपियों के कब्जे से 195500/- रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त 04 नग मोटरसायकल बरामद किया गया था, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक सहदेव बर्मन, प्रधान आरक्षक संजय नागेश, आरक्षक अजय शर्मा, संजय सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *