जनादेश परब अंतर्गत मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता को संबोधन

Advertisement

ग्राम पंचायतों में किया गया सीधा प्रसारण

जन जन तक पहुंचा मुख्यमंत्री का संदेश

बलरामपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के एक वर्ष गठन पर जनादेश परब अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता को संबोधन का सीधा प्रसारण जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में किया गया। लोगों ने भी उत्साह पूर्वक मुख्यमंत्री श्री साय का संदेश सुना।

इस खास मौके पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों व ग्राम पंचायतों में सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी, जिससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग भी मुख्यमंत्री जी के संबोधन से जुड़ सकें।

इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को एकजुट करने और उनके सामने सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों को प्रस्तुत करने का प्रयास किया। ग्रामीण स्तर पर लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख पाए। मुख्यमंत्री का संदेश व्यापक रूप से जन जन तक पहुंच सका और उन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे जुड़ने का अनुभव किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *