जनदर्शन में जन समस्याओं से अवगत हुए कलेक्टर

By
Advertisement

बलरामपुर । संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी समय-सीमा में समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *