जगदलपुर शहर के अंबेडकर वार्ड बूथ क्रमांक 140/141 मे छत्तीसगढ़ शासन में वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओ के साथ सुनी मन की बात

By
Advertisement

प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम जिले एवं शहर के सभी मतदान केन्द्रो मे सुनी गई

मंत्री केदार कश्यप ने अंबेडकर  की मूर्ति मे किया माल्यार्पण एवं एक पेड़ मां के नाम पर किया वृक्षारोपण

पीएम मोदी के मन की बात सुनने जूटे भाजपाई, प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

जगदलपुर — प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम जगदलपुर शहर के अंबेडकर वार्ड बूथ क्रमांक 140 /141 मे रविवार को छत्तीसगढ़ शासन में वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।  प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम जिले एवं शहर के सभी मतदान केदो में सुनी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आज 112 वॉ एपिसोड आयोजित हुआ।मन की बात कार्यक्रम के पूर्व अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण कर एवं उपरांत एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण किया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा एक पेड़ मां के नाम अभियान में तेजी आई है।प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि देश में आज गर्व के साथ खादी पहनी जा रही है, अगस्त में खादी का कपड़ा खरीदने का अच्छा मौका है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहाकि भारत में बाघ हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। मोदी ने कहा 2 लाख से ज्यादा मां के नाम पेड़ लगाए गए।भारत को ड्रग्स फ्री बनाना है।पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है।

पेरिस ओलंपिक की बात करते हुए भारत के खिलाड़ियों को समर्थन देने की बात की।चीयर फॉर भारत का स्लोगन भी दिया। पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट परी का भी जिक्र किया। जिसका मतलब पब्लिक आर्ट ऑफ इंडिया है।प्रधानमंत्री ने दिल्ली के भारत मंडपम का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर देश भर के पब्लिक आर्ट देखे जा सकते हैं।वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना है.
कार्यक्रम का संचालन रंजीत पांडे एवं आभार आशुतोष पाल ने किया।

इस अवसर पर वेद प्रकाश पांडे, प्रभारी संग्राम सिंह राणा,
केतन महानंदी, सयोंज़क वसीम खान, सह सयोंज़क काशीपति दीवान,लोकेश राव,शैलेश श्रीवास्तव, सूरज केसरवानी, काशिपति नाथ, सुखचंद बघेल, अमित रामटेके,रहीम खान, नरेश साहू, सूर्य प्रकाश,आत्माराम जोशी,राजेश साव,अमित मेहरा, सुशील प्रसाद, कृष्णा सेठिया, पुष्पा तिवारी, सुजाता दहरिया,किरण दीवान, कमल सेठिया,नारायणी, गोमती, भागवती, धनमती प्रजापति, जामवती, रमा प्रजापति,सरिता निकुंज, संजय उपाध्याय सहित बूथ के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *