जंगल में गाय काटने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी अंतर्गत घटगांव जंगल में गाय काटने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा, आरोपी के अन्य सहयोगी पुलिस गिरफ्त से बाहर है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

चौकी प्रभारी सुभाष कुजुर ने बताया कि ग्राम घटगांव निवासी 34 वर्षीय वाल्मीकि प्रसाद ने पुलिस चौकी पहुंच केस दर्ज कराया कि गुरुवार को दिनेश विश्वकर्मा के घर सतीबेवरा घटगांव पैसा लेने गया हुआ था उसी दौरान एक लड़की आकर दिनेश विश्वकर्मा को बताई कि जंगल में एक गाय काट दिए है। सुनने के बाद दोनों मौके पर देखने पहुंचे मौके पर एक सफेद कलर की गांव को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा काट दिया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेही 35 वर्षीय सुदेश उर्फ मंदरू पिता धीरन कोरवा को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर गाय को टांगी से काटना स्वीकार किया।

अन्य सहयोगी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। कार्यवाही के दौरान चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय किस्पोट्टा, भदेश्वर पैकरा, नागेन्द्र पांडेय, विजय गुप्ता, परमेश्वर साहू आरक्षक नरेन्द्र कश्यप, मनोज लकड़ा उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *