Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
पार्षद ने हत्या की और पुलिस के सामने किया समर्पण
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक बड़ी घटना की खबर आ रही है. यहां नवागढ़ नगर पंचायत के पार्षद आनंद कश्यप ने पुरानी रंजिश को लेकर लक्की केसरवानी नामक युवक पर रॉड से हमला कर दिया.
जिससे लक्की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हत्यारा पार्षद युवक की लाश जगदीश कश्यप किराना स्टोर के सामने छोड़कर थाना जा पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार करते हुए आत्म समर्पण कर दिया. नवागढ़ पुलिस अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर रही है।।


