छोटे मूल्य के सिक्कों को दुकानदारों द्वारा नकारने पर नागरिकों में रोष, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

By
Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में ₹1 और ₹2 के सिक्कों को दुकानदारों एवं व्यापारियों द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने से आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय निवासी श्री सीताराम कैवर्त्य ने कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।


पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वैध घोषित किए गए ₹1 एवं ₹2 के सिक्के जब बैंक के माध्यम से प्रचलन में आते हैं, तो वे सभी नागरिकों द्वारा उपयोग में लाए जाने चाहिए। इसके बावजूद, जिले के कई व्यापारी इन सिक्कों को स्वीकार करने से मना कर रहे हैं, जिससे छोटे लेनदेन करने में परेशानी हो रही है।


श्री कैवर्त्य ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में ₹1 एवं ₹2 के सिक्कों को लेकर दुकानदारों एवं व्यापारियों को जागरूक किया जाए तथा इन सिक्कों को प्रचलन में बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह स्थिति बनी रही तो दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं खरीदना भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *