छाल पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा अवैध कबाड़ से भरा ट्रक, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 2 जुलाई 2025-  छाल थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ से भरे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए ट्रक में लगभग 20 टन स्क्रैप लोहा व टीना सामग्री लोड थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 35 हजार रुपये है।

मामला कल 1 जुलाई का है, जब छाल पुलिस स्टाफ थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल था, तभी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि कोरबा से हाटी होते हुए एक 12 चक्का ट्रक में अवैध कबाड़ छाल की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर मुख्य मार्ग पर तत्काल नाकेबंदी की गई।

नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक (वाहन क्रमांक CG 12 S 2571) को रोका। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राजकुमार सिंह पिता स्वर्गीय हरिद्वार सिंह राजपूत (उम्र 50 वर्ष), निवासी पचरीघाट, थाना सिटी कोतवाली, जिला कोरबा छत्तीसगढ़ बताया। ट्रक में लोड स्क्रैप कबाड़ सामान के संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे चोरी का माल होने का संदेह गहराया।

पुलिस ने ट्रक में मौजूद लगभग 20 टन कबाड़ एवं स्क्रैप जब्त कर चालक राजकुमार सिंह के विरुद्ध इस्तगासा धारा 35(क)(ड) बी.एन.एस.एस. एवं 303(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, प्रधान आरक्षक दादू सिदार, आरक्षक दिलीप सिदार एवं गोविंद बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *