छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 जिलों के कलेक्टर बदले

By
Advertisement
Advertisement

🔹 दुर्ग और धमतरी को मिले नए कलेक्टर, रायपुर नगर निगम में भी बड़ा बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें दुर्ग और धमतरी के कलेक्टर बदले गए हैं।

कौन कहां पहुंचे?

  • अभिजीत सिंह को दुर्ग जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
  • अविनाश मिश्रा को धमतरी जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
  • अविनाश मिश्रा इससे पहले रायपुर नगर निगम के कमिश्नर पद पर कार्यरत थे।
  • विश्व दीप को रायपुर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकारी कार्यप्रणाली को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *