छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सल मुठभेड़: 3 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 1 घायल

1 Min Read
Advertisement

गढ़चिरौली/रायपुर : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा के गढ़चिरौली क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए हैं, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

सुरक्षाबलों ने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुए हैं। शहीद जवान की पहचान दिपक चिन्ना मडावी के रूप में की गई है। इसके अलावा एक जवान घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में CC मेंबर प्रभाकर के गनमैन के मारे जाने की भी खबरें हैं, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई।

सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और संभावना जताई जा रही है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *