अबुझमाड़ में चल रहा बड़ा नक्सल ऑपरेशन

By
Advertisement
Advertisement

आज सुबह घटनास्थल से दो और माओवादी (1 पुरुष और 1 महिला) के शव बरामद किए गए हैं। अब तक कुल 3 माओवादी (2 पुरुष और 1 महिला) के शव हासिल किए गए हैं, और उनके पास से 1 AK-47 तथा 1 SLR हथियार जब्त किए गए हैं। तीनों माओवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

जख्मी C-60 जवान दीपक चिन्ना मड़ावी, उम्र 38 वर्ष, वर्तमान निवासी अहेरी तथा मूल निवासी मांड्रा, दामरांचा, तहसील अहेरी को आज तड़के अबुझमाड़ के घने जंगल से हेलीकॉप्टर की मदद से उपजिल्हा अस्पताल भामरागढ़ लाया गया था।

दुर्भाग्यवश, अभियान के दौरान लगी चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई है और उन्हें वीरगति प्राप्त हुई है।

इस अभियान के दौरान एक अन्य जवान जोगा मड़ावी, निवासी किष्टयापल्ली को रात में गोली लगने से जख्मी होने की सूचना है। उन्हें भी हेलीकॉप्टर की सहायता से बाहर निकालकर भामरागढ़ लाया गया है। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही हेलीकॉप्टर से गड़चिरोली लाया जाएगा। जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। गड़चिरोली पुलिस द्वारा आगे की जानकारी दी जाएगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *