चैत्र नवरात्र : नवमीं के दिन मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, कन्या भोज, हवन पूर्णाहुति के बाद समापन

By
Advertisement
Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के देवी मंदिरों में एकम से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां महामाया मंदिर में 141 घृत व 75 तेल मनोकामनाएं दीप प्रज्जवलित किए गए थे। नवमीं के दिन कन्या भोज, हवन पूर्णाहुति के बाद समापन हुआ। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।

चैत्र नवरात्र पर 18वीं सदी की आदि शक्ति मां महामाया मंदिर में एकम से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह-शाम आरती में भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। मां महामाया मंदिर सहित काल भैरव मंदिर, मां शीतला मंदिर, मां गायत्री मंदिर, मां संतोषी मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, शनिदेव मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। राजपुर महुआपारा निवासी श्रद्धालु जोगीराम अग्रवाल के पुत्र महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मघु व प्रवीण अग्रवाल के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में फूल-माला, लाइटिंग व भंडारे की व्यवस्था की थी।

मंदिर में अखंड रामायण पाठ राजकुमार सोनी व अशोक गुप्ता के द्वारा किया गया। पुजारी राघवेंद्र पांडेय पूजा अर्चना संपन्न कराएं। समिति के अध्यक्ष बजरंग बंसल सहित सदस्य सक्रिय से लगे हुए थे। कुसमी मार्ग बूढ़ाबागीचा में मां काली मंदिर में पुजारी गणेश भगत के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई। नवकी में विराजी मां समलाई मंदिर में गांव के बैगा के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई। ग्राम बघिमा में मां चंद्रघंटा मंदिर में पुजारी के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न कराई। सुबह-शाम आरती में महिलाएं-पुरुष बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे।

जोगीराम अग्रवाल के निवास पर मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना संपन्न कराई

नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 7 निवासी श्रद्धालु जोगीराम अग्रवाल के यहां मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पुजारी अनूप त्रिपाठी के द्वारा भक्ति भाव से पूजा अर्चना संपन्न कराई। नवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया। जोगीराम अग्रवाल के साथ नरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (मघु), प्रवीण अग्रवाल सक्रिय से लगे हुए हैं।

कुसमी मार्ग लडुआ में ओमप्रकाश शर्मा के निवास पर भंडारे का आयोजन

कुसमी मार्ग लडुआ में ओमप्रकाश शर्मा के निवास पर नवरात्रि पर कलश स्थापन, हवन पूर्णाहुति श्रीराम संजीवन शास्त्री के द्वारा संपर्क कराया गया वही नवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर सहित गांव के लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *